धान का कटोरा

छत्तीसगढ़ राज्य से 9 खिलाड़ियों का हुआ चयन

झूठा सच @ रायपुर:-  ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2020-21 (पुरूष एवं महिला वर्ग) के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 09 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस संबंध में संचालनालय खेल एवं युुवा कल्याण विभाग ने उप संचालक आर्गेनाइजेशन सचिव खेल विभाग दिल्ली को पत्र लिखकर चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल करने का आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ से जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनके नाम है  के.के मण्डलेश्वर, आशुतोष पाण्डेय, रूपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. नावेद खान, मुकेश कुमार वर्मा, श्रीकांत पटनायक, डॉ. के.एल. आजाद, कुमारी ज्योति सिंह एवं अजित कुमारी कुजूर। इसके अलावा  हरीश चंद्र पटेल, निर्मल कुमार प्रधान एवं कोमल सिंह ठाकुर अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा होंगे।  जितेन्द्र कुमार टीम के कोच एवं सूरज कुमार दुबे मैनेजर होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image