धान का कटोरा

स्कूल खोलने से पहले सहायक संचालक ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण

कवर्धा:-  शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के सहायक संचालक सीमा गौराहा ने कबीरधाम जिला के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले के जितने भी स्कूलों का निरीक्षण किया गया वे स्कूल खुलने के पूर्व जो तैयारी शासन की ओर से निर्धारित की गई थी, इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। सीमा गौराहा ने शनिवार को लोहारा विकास खंड के माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला नरोधी, बांधाटोला, बोड़ला विकास खंड के महाराजपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल, कवर्धा ब्लॉक के मैनपुरी हाई स्कूल तथा अंग्रेजी माध्यम के आत्मानंद इंग्लिश स्कूल कवर्धा का निरीक्षण किया।

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय के निर्देशन में समग्र शिक्षा जिला मिशन समन्यक विनोद श्रीवास्तव निरीक्षण के दौरान साथ में रहे। विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल खुलने से बालकों में हर्ष है। जिले के सभी स्कूलों के प्रधान पाठक एवं प्राचार्य की ओर से स्कूल खुलने के पूर्व की सभी तैयारियां कर ली गई है। इससे सहायक संचालक संतुष्ट हुए। 2 अगस्त से प्रत्येक शाला में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। शैक्षिक गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए कलेक्टर रमेश शर्मा और मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत  विजय दयाराम मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम संचालित है।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image