दामाखेड़ा आश्रम में विधायक भावना बोहरा ने गुरुमाता का लिया आशीर्वाद
12-Jul-2025 2:12:24 pm
1135
बलौदाबाजार। दामाखेड़ा आश्रम में विधायक भावना बोहरा ने गुरुमाता का आशीर्वाद लिया। सेवा, सत्य और सद्भाव का प्रतीक दामाखेड़ा स्थित गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब आश्रम पहुंचकर गुरुमाता मनीषा, पूज्य गुरु उदित मुनि नाम साहेब व बहन किरण दीदी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान कबीरपंथ द्वारा समाज सुधार, धर्म जागरण व सांस्कृतिक संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों पर सारगर्भित चर्चा की। साथ ही पंथ के गुरुजनों की समाधि पर श्रद्धा अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।