धान का कटोरा

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

रायपुर:- भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार पर किसानों के 3600 करोड़ से ज्यादा रुपए प्रतिवर्ष छल-कपटपूर्ण तरीके से दबाने का आरोप लगाया है। अग्रवाल ने कहाकि सरकार स्व. राजीव गांधी के नाम पर न्याय योजना का ढिंढोरा पीटकर किसानों के साथ अ न्याय कर रही है। कांग्रेस जब अपना घोषणा पत्र बना रही थी, तब दान का मसर्थन मूल्य 1550 रुपए प्रति क्विंटल तथा, जो पिछले 3 कृषि सत्रों में लगातार बढ़कर 1940 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इस प्रकार केंद्र सरकार ने प्रति क्विंटल 390 रुपए की जो राहत किसानों को दे रही है, उस राशि का एक रुपए का लाभ भी किसानों को नहीं मिला है।बृजमोहन ने कहाकि प्रतिवर्ष जितना दान खरीदा जा रहा है। उ, हिसाब से छत्तीसगढ़ के किसानों के हक में 3600 करोड़ सरकार ने दबा लिए है। अग्र्रवाल ने यह भी कहाकि सरकार व्यापारियों, बाजार और अन्य जगहों से 27 और 54 रुपए की दर से 2 श्रेणी के बारदाने खरीदती है। जबकि किसानों से बारदाना लेती है तो उसके एवज में मात्र 15 रुपए ही देती है। यह किसानों के साथ अन्याय है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कांग्रेस सरकार पर किसानों के पैसे दबाने के आरोपों का प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार किया है। शैलेश ने आरोपों को झूठे,निराधार और तथ्यहीन बताया है। शैलेश ने कहा है कि किसानों से धोखाधड़ी और वादाखिलाफी भाजपा का चरित्र है। भाजपा की रमन सिंह सरकार ने किसानों को 5 साल तक 300 रुपए बोनस प्रति क्विंटल देने का वादा करके भी नहीं निभाया। रमन सिंह सरकार में पूरे छत्तीसगढ़ के किसान समझ गए थे कि भाजपा का नारा है चुनाव साल में बोनस और बाकी समय कोन अस रहा। 

किसानों से धोखाधड़ी ही भाजपा की रीति नीति है। 2100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का वादा करके किसानों से धोखाधड़ी की। किसानों के पंपों को 5 हार्स पावर तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया और नहीं निभाया। भाजपा के नेताओं ने किसानों की कर्ज माफी का वादा किया। खूब नारे लगाए कि भाजपा का कहना साफ हर किसान का कर्जा माफ,लेकिन किसानों के कृषि ऋण की माफी भाजपा सरकार ने नहीं की। शैलेश ने कहा है कि भाजपा की जिस रमन सिंह सरकार ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ के किसानों से धोखाधड़ी की स्वयं बृजमोहन अग्रवाल उस सरकार में मंत्री रहे। रमन सिंह सरकार के मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के मुंह से आज किसान हित की बात शोभा नहीं देती है। त्रिवेदी ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से 5 सवाल पूछे हैं। कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी है कि इन 5 सवालों का जवाब भी दे दें,ताकि छत्तीसगढ़ की जनता के सामने और किसानों के सामने वास्तविकता उजागर हो सकें।
 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh