क्राइम पेट्रोल

मनेंद्रगढ़ में घर घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के एक गांव में सोमवार का महिला पर जानलेवा हमला किया गया है। मनेंद्रगढ़ से करीब 10 किमी दूर सिरौली गांव में अज्ञात हमलावरों ने 50 साल की महिला के सीने में गोली मार दी। सोमवार शाम को बदमाशों को इस घटना को तब अंजाम दिया, जब वह घर में अकेली थी। हमलवार दो युवक थे, जो फायरिंग के बाद से फरार हैं। महिला को गंभीर हालत में मनेंद्रगढ़ अस्पताल से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
मनेंद्रगढ़ पुलिस के अनुसार सिरौली गांवा में कुंती अगरिया अपने घर पर अकेली थी। तभी शाम करीब साढ़े 6 बजे दो युवक पहुंचे और पीने का पानी मांगा। महिलस ने जैसे ही पानी लाकर दिया तो दोनों से एक ने गोली चला। गोली महिला के सीने में लगी, जिससे वह घायल हो गई। हमला करने वाले वहां से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जब उसकी बेटी घर आई तो उसके घर में सब अस्त-व्यस्त नजर आया। इस पर उसने मां को देखा कि वह कमरे में गंभीर हालत में पड़ी है। इस पर पुलिस और अस्पताल को सूचना दी। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मनेंद्रगढ़ ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली महिला के सीने में दाएं हिस्से में लगी है। दूर से फायरिंग के कारण गोली अंदर पसली की हड्डी में फंस गई, खून ज्यादा बहने से हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना का पता लगते ही एमसीबी एसपी चंद्रमोहन सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायल कुंती अगरिया का तहसीलदार ने बयान दर्ज किया। कुंती अगरिया ने बयान में अज्ञात हमलावरों के गोली मारने की जानकारी दी। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बता दें कि महिला के पति शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने थे। उनकी मौत के बाद कुंती अगरिया को चपरासी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh