सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं : विवेक अग्निहोत्री
27-Apr-2023 2:16:14 pm
724
विवेक ने गंभीर आरोपों के साथ ठुकराया फिल्मफेयर नामांकन
मशहूर फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कश्मीरी पंडितों पर हुए निर्मम अत्याचार की कहानी कहने वाली यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने इस अवॉर्ड से कुछ खफा नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है और इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है।
विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर अपने लंबे-चौड़े पोस्ट से तहलका मचा दिया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि वो 27 अप्रैल को होने वाले 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का हिस्सा नहीं बनेंगे। निर्देशक ने लिखा, मीडिया के द्वारा मुझे पता चला है कि मेरी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को फिल्मफेयर में 7 श्रेणियों में नामांकन मिला है। मैं विनम्रता के साथ इन अनैतिक और सिनेमा विरोधी पुरस्कारों में हिस्सा लेने से इंकार करता हूं।'