निक और मालती के साथ वेकेशन पर हैं प्रियंका चोपड़ा
14-Jun-2023 2:10:09 pm
712
शेयर की तस्वीरें...
बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर निकल पड़ी हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ फुरसत के पल बिता रही हैं। प्रियंका ने अपने क्वालिटी टाइम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि ये फैमिली टाइम काफी मस्तीभरा रहा है। ब्लू कैप पहन प्रियंका ने सभी के साथ तरह-तरह के पोज दिए। प्रियंका की कैप पर लिखा था आउट ऑफ ऑफिस। इससे समझा जा सकता है कि प्रियंका अभी अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करना चाहती हैं।
शेयर की गई फोटोज में प्रियंका अपनी बेटी के साथ मेट्रो की विंडो से बाहर का नजारा देख रही हैं। मालती और प्रियंका की ये फोटो काफी क्यूट है। प्रियंका की बेटी मालती भी पूरे एक साल की हो चुकी हैं। मालती की क्यूट तस्वीरें देख फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।
इन तस्वीरों में मालती भी पूरे वेकेशन मोड में नजर आ रही हैं। एक फोटो में मालती बेबी पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
वहीं प्रियंका का मां मधु भी इन दिनों प्रियंका के साथ ही हैं। उन्हें हाल ही में लंदन में हुए बेयॉन्से के कॉन्सर्ट में देखा गया था। अब वे अपनी बेटी और नाती के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं।
वहीं एक तस्वीर में मालती काफी क्यूट लग रही हैं। मालती अपने पास बैठे एक बच्चे को देख रही हैं। कान में बाली और हाथ में चूड़ी पहने मालती विंडो सीट पर बैठकर बाहर का नजारा देख रही हैं।
वहीं प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार हाॅलीवुड फिल्म लव अगेन और सिटाडेल वेब सीरीज में दिखाई दीं। अब वे जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं।