Love You ! जिंदगी

‘कांगुवा’ की पहली झलक आई सामने, 10 भाषाओं में होगी रिलीज

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म कांगुवा का फर्स्ट ग्लिंप्स आ चुका है। फिल्ममेकर्स ने सूर्या के 48वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म कांगुवा का फर्स्ट ग्लिंप्स ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है। इस फिल्म को स्टूडियो ग्रीन केई ज्ञानवेलराजा ने यूवी क्रिएशंस वामसी-प्रमोद के सहयोग से प्रोड्यूस किया गया है। शिवा इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म कांगुवा में सूर्या और दिशा पटानी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म कांगुवा के फर्स्ट ग्लिंप्स ऑफिशियल टीजर को फिलहाल तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में जारी किया गया है। लेकिन जल्द ही चार और भाषाओं में ये उपलब्ध होगा।
कांगुवा की दुनिया सच्ची, सिंपल होगी और दर्शकों को एक नए तरह का अनुभव देगी। ह्यूमन इमोशन, शक्तिशाली प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म में होंगे। धमाकेदार विजुअल्स, एपिक म्यूजिक और सबसे बढ़कर, मेगास्टार सूर्या की दमदार और करिश्माई स्क्रीन प्रेसेंस के साथ 2 मिनट के फर्स्ट ग्लिंप्स ऑफिशियल टीजर ने फैंस को रोमांचित किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image