Love You ! जिंदगी

'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर अमिताभ ने कविता पढ़कर दी बधाई

भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक पल पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी जताने के साथ इसरो को कई सारी शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर इसरो की इस उपलब्धि को सलाम करते हुए एक बेहतरीन कविता पढ़ी।
कौन बनेगा करोड़पति 15 के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में बुधवार यानी 23 अगस्त को कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की खुशी स्पष्ट देखी जा सकती है। इस के चलते अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी को कविता के जरिए जताया। उनकी इस कविता के एक-एक शब्द को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
अमिताभ बच्चन अपनी कविता में बोलते हैं, 'ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरु, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान। जय हिंद।' अमिताभ बच्चन के इस कविता को सोशल मीडिया पर प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image