Love You ! जिंदगी

अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड पुरस्कार, ख़ुशी से फूले नहीं समाये फैन्स

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन ने शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। गुरुवार को इसी फिल्म के लिए उनका नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता के तौर पर सामने आया। जब इस नाम की घोषणा की गई तो अल्लू अर्जुन और उनके फैंस के लिए ये पल बेहद खास था, क्योंकि ये पहली बार है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के किसी एक्टर को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है।
अल्लू अर्जुन के साथ-साथ उनके फैंस में भी ये खुशी खूब देखी गई। जब कई फैंस उनके घर के बाहर पहुंच गए और आतिशबाजी करने लगे। अल्लू अर्जुन के लिए भी ये पल बेहद भावुक था। अल्लू अर्जुन भी अपने फैंस से मिलने बाहर आए और उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर बुधवार रात का एक वीडियो सामने आया है।
जो अल्लू अर्जुन के घर के बाहर है। इस वीडियो में पुष्पा स्टार के घर के बाहर फैंस आतिशबाजी करते नजर आ रहे है। अल्लू अर्जुन भी इस खास पल में अपने फैंस से दूर नहीं रह सके और बाहर आकर उन्हें धन्यवाद कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अल्लू अपने घर से बाहर निकलते हैं।
उस दौरान उनके साथ कई लोग मौजूद हैं। इस दौरान पुष्पा स्टार ने हाथ जोड़कर अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के पहले कलाकार हैं जिन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को लोगों का खूब प्यार मिला। अब एक्टर पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image