Love You ! जिंदगी

मानसून में इन चार चीजों का सेवन करना सेहत के लिए हैं हानिकारक

 मानसून के मौसम में खाने वाली चीजों के कारण इंफेक्शन तक बढ़ सकता है। दरअसल, इस मौसम में कई चीजों में जल्दी नमी आ जाती है और कई खाने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में अगर इन खाने की चीजों का सेवन किया जाए, तो फिर ब्लोटिंग, फूड प्वाइजनिंग, उल्टी-दस्त और डायरियां जैसी दिक्कतें तक हो सकती हैं। यही नहीं, इनका बुरा असर हमारी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हमें मानसून के मौसम में कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में 

मशरूम 
 
मानसून के मौसम में मशरूम खाने से बचना चाहिए। वैसे तो मशरूम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इस मौसम में ज्यादा नमी के कारण इनमें बैक्टीरियां और कीड़े जल्दी पनपते हैं। वहीं, ये हमें दिखते नहीं हैं, लेकिन अगर ये हमारे पेट में चले जाएं, तो हमें काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

खट्टी चीजें
 
कई लोगों को खट्टा खाना काफी पसंद होता है। इसलिए वे कई खट्टी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन मानसून के मौसम में आपको खट्टी चीजें जैसे- चटनी, इमली, आचार और खट्टी कैंडी जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में ये चीजें आपका गला खराब कर सकती हैं और इनसे आपको बुखार तक आ सकता है।
 
बाहर का जूस
 
कई लोग बाहर का खाना काफी पसंद करते हैं। वहीं, कई लोग ये सोचकर बाहर दुकानों से जूस पीते हैं कि इससे उन्हें ताजगी मिलेगी। लेकिन ये दुकान वाले जूस बनाने वाले फलों को पहले से ही काटकर रखते हैं, जिसकी वजह से इस मौसम में इन पर बैक्टीरियां आसानी से पनपते हैं। इसलिए बाहर से किसी भी तरह का जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है।
 
सी फूड
 
वैसे तो मछली और मांसाहारी खाने से हमें फायदा मिलता है, लेकिन मानसून के मौसम में पानी काफी जल्दी गंदा हो जाता है। ऐसे में अगर आप मछली, झींगा जैसी चीजें खाते हैं तो इनसे आपको इंफेक्शन हो सकता है। वहीं, कई बार तो इन्हें पकाने के बाद भी इनसे इंफेक्शन नहीं हटता है। इसलिए इस मौसम में इन्हें खाना बेहतर विकल्प नहीं माना जाता है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh