धर्म समाज

मंगलवार के दिन पूजा के साथ-साथ करें इस खास स्तोत्र का पाठ

  • बजरंगबली बरसाएंगे कृपा
मंगलवार का दिन श्री राम भक्त हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा मंगलवार का व्रत भी रखा जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती हैं। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष से भी मुक्ति मिलती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान श्री राम की पूजा और ध्यान करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद हनुमान जी की पूजा करें और जटायु द्वारा लिखित श्री राम स्तोत्र का पाठ करें।
जटायु कृत श्री राम स्तोत्र-
अगणितगुणमप्रमेयमाद्यं सकलजगत्स्थितिसंयमादिहेतुम् ।
उपरमपरमं परात्मभूतं सततमहं प्रणतोऽस्मि रामचन्द्रम् ॥
निरवधिसुखमिन्दिराकटाक्षं क्षपितसुरेन्द्रचतुर्मुखादिदुःखम् ।
नरवरमनिशं नतोऽस्मि रामं वरदमहं वरचापबाणहस्तम् ॥
त्रिभुवनकमनीयरूपमीड्यं रविशतभासुरमीहितप्रदानम् ।
शरणदमनिशं सुरागमूले कृतनिलयं रघुनन्दनं प्रपद्ये ॥
भवविपिनदवाग्निनामधेयं भवमुखदैवतदैवतं दयालुम् ।
दनुजपतिसहस्रकोटिनाशं रवितनयासदृशं हरिं प्रपद्ये ॥
अविरतभवभावनातिदूरं भवविमुखैर्मुनिभिस्सदैव दृश्यम् ।
भवजलधिसुतारणाङ्घ्रिपोतं शरणमहं रघुनन्दनं प्रपद्ये ॥
गिरिशगिरिसुतामनोनिवासं गिरिवरधारिणमीहिताभिरामम् ।
सुरवरदनुजेन्द्रसेविताङ्घ्रिं सुरवरदं रघुनायकं प्रपद्ये ॥
परधनपरदारवर्जितानां परगुणभूतिषु तुष्टमानसानाम् ।
परहितनिरतात्मनां सुसेव्यं रघुवरमम्बुजलोचनं प्रपद्ये ॥
स्मितरुचिरविकासिताननाब्जमतिसुलभं सुरराजनीलनीलम्।
सितजलरुहचारुनेत्रशोभं रघुपतिमीशगुरोर्गुरुं प्रपद्ये ॥
हरिकमलजशंभुरूपभेदात्त्वमिह विभासि गुणत्रयानुवृत्तः ।
रविरिव जलपूरितोदपात्रेष्वमरपतिस्तुतिपात्रमीशमीडे ॥
रतिपतिशतकोटिसुन्दराङ्गं शतपथगोचरभावनाविदूरम् ।
यतिपतिहृदये सदा विभातं रघुपतिमार्तिहरं प्रभुं प्रपद्ये ॥
इत्येवं स्तुवतस्तस्य प्रसन्नोऽभूद्रघूत्तमः ।
उवाच गच्छ भद्रं ते मम विष्णोः परं पदम् ॥
शृणोति य इदं स्तोत्रं लिखेद्वा नियतः पठेत् ।
स याति मम सारूप्यं मरणे मत्स्मृतिं लभेत् ॥
इति राघवभाषितं तदा श्रुतवान् हर्षसमाकुलो द्विजः।
रघुनन्दनसाम्यमास्थितः प्रययौ ब्रह्मसुपूजितं पदम् ॥
श्रीराम स्तोत्र के लाभ-
मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम के साथ हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है। इस स्तोत्र के पाठ से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं। साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्ट भी दूर होते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh