धर्म समाज

साल 2024 में इन राशियों पर शनिदेव मेहरबान रहेंगे

साल 2024 में न्याय और कर्मों के देवता शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और अपनी राशि नहीं बदलेंगे, लेकिन इस वर्ष पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जून 2024 में शनि कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगे और नवबंर 2024 में मार्गी हो जाएंगे। जिसका सकारात्मक-नकारात्मक असर 12 राशियों पर भी होगा, लेकिन कुछ राशियों पर सालभर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य साथ देगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे और धन-धान्य का भंडार भरा रहेगा। आइए जानते हैं साल 2024 में किन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान…
मेष राशि : करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने के लिए इंस्पायर रहेंगे। अपने लीडरशिप स्किल से नौकरी-कारोबा में तरक्की करेंगे। यह साल कई बड़े फैसले लेने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
सिंह राशि : सालभर ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बिना किसी विघ्न-बाधा के सभी कार्य सफल होंगे। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि : करियर में कई बड़े बदलाव आएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता आएगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
धनु राशि : शनिदेव की कृपा से प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी में अप्रेजल या प्रमोशन के सुनहरे अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि : नए इनोवेटिव और क्रिएटिविटी आइडियाज के साथ किए गए कार्यों अपार सफलता मिलेगी। ऑफिस में कार्यों की जान-पहचान बनेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक लाभ होगा। धन का आवक बढ़ेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh