इन राशियों के अच्छे दिन 13 फरवरी से शुरू होंगे
24-Jan-2024 2:26:20 pm
583
13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। सूर्य देव व्यक्ति के जीवन को राजा के समान बना देते हैं। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे…
मेष राशि-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा।
कन्या राशि-
धन-लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। भूमि खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।