धर्म समाज

बृहस्पति देव 1 मई तक मेष राशि में रहेंगे विराजमान

  • ये उपाय तीन राशि वालों को देंगे फायदा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को काफी प्रभावकारी माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बृहस्पति देव 1 मई 2024 तक मेष राशि में विराजमान रहेंगे। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, इस दौरान गुरुदेव बृहस्पति अपनी पंचम दृष्टि से सिंह राशि पर नजर रखेंगे और सप्तम दृष्टि से तुला राशि को भी लाभ पहुंचाएंगे। इस दौरान यदि रोज बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री दान करते हैं और गुरुवार के दिन गुरु मंत्र का जाप करते हैं तो इन तीन राशि वालों पर बृहस्पति देव की कृपा बनी रहेगी।
मीन राशि वालों का बढ़ेगा सामाजिक प्रभाव-
बृहस्पति देव का मीन राशि पर भी अच्छा प्रभाव हो सकता है। धन और वाणी भाव पर संचरण होने के कारण मीन राशि वालों के लिए बृहस्पति देव स्वामी की भूमिका में है। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है।
मिथुन राशि खरीदेंगे नया वाहन-
गुरु बृहस्पति का संचरण मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। मिथुन राशि वाले नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान का विवाह संबंध तय हो सकता है।
मेष राशि को सरकारी कार्य में लाभ-
गुरु ग्रह का भ्रमण मेष राशि वालों के लिए भी फलदायी सिद्ध हो सकता है। किसी नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। धन संचय करने में सफल रहेंगे। व्यापार के काम से विदेश यात्रा कर सकते हैं।

डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh