इस कारण रखा जाता है सकट चौथ व्रत, जानें इससे जुड़ा रहस्य
25-Jan-2024 3:29:26 pm
470
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत किया जाता है। हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को पड़ रहा है। सकट चौथ पर महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस चतुर्थी को कई नामों से जाना जाता है, जैसे तिलकुट, संकष्टी चतुर्थी और माघ चतुर्थी। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए, जानते हैं सकट चौथ का व्रत क्यों रखा जाता है।
क्यों रखा जाता है सकट चौथ व्रत ?-
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के परंपरा है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए। सकट चौथ कथा पढ़ने से व्रत पूर्ण माना जाता है। इस व्रत के दिन चंद्र देव को जल अर्पण करने से संतान का भाग्योदय होता है।
सकट चौथ का शुभ मुहूर्त-
पंचांग के अनुसार माघ मास की चतुर्थी तिथि 29 जनवरी को सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 30 जनवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इस बार सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। सकट चौथ के दिन चंद्रोदय रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा।
सकट चौथ चंद्र दर्शन-
इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद ही सकट चौथ का व्रत खोला जाता है। इस व्रत को करने के साथ-साथ चंद्र दर्शन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'