धर्म समाज

सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से इन राशियों के शुरू होंगे

ग्रहों के राजा सूर्य आज अपनी अगली चाल चलने वाले हैं। शनि की राशि में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में आज प्रवेश कर जाएंगे। आज मंगलवार को शाम 03:54 मिनट पर सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव आने वाले 30 दिनों तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं। सूर्य देव के इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी। कुछ को पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलेंगे तो कुछ को अलर्ट रहना होगा। इसलिए आइए जानते हैं सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे और किन राशियों का होगा बुरा हाल-
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन पॉजिटिव रिजल्ट्स लेकर आया है। विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। धन का आगमन भी होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम जीवन भी मधुर बना रहेगा।
मेष राशि-
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान खूब बढ़ेगा। कार्यालय में आपके काम की सीनियर्स तारीफ भी करेंगे। इस दौरान नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी अच्छी रहने वाली है। व्यापारियों के लिए समय खास रहेगा।
वृषभ राशि-
शनि की राशि कुंभ में सूर्य का गोचर वृषभ राशि वालों को लाभ देगा। आप पर सूर्य देव की कृपा रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। पॉजिटिव फील करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सेहत पर ध्यान दें और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारें।
वृश्चिक राशि-
सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों आपके लिए सूर्य का गोचर बेहद शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।a

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh