इस साल कब है महाशिवरात्रि, जानिए तिथि और रुद्राभिषेक का महत्व
16-Feb-2024 3:40:02 pm
758
फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन सभी चार प्रहरों में भक्त महादेव की विशेष पूजा करते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि राति 09.57 बजे शुरू होगी। यह तिथि 9 मार्च को शाम 06.17 बजे समाप्त होगी। महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक क्यों महत्वपूर्ण है। जानें इसका महत्व और फायदे।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और शिवजी का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर मनोकामना पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक का महत्व है। रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
क्या है रुद्राभिषेक?-
रुद्राभिषेक रूद्र और अभिषेक शब्दों से मिलकर बना है। अभिषेक का अर्थ है स्नान करना। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक। रुद्राभिषेक दूध, जल, घी, दही और शहद से खाद्य पदार्थों से किया जाता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के लाभ-
महाशिवरात्रि पर जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से समृद्धि बढ़ती है।
कुशोदक से रुद्राभिषेक करने रोग दूर होते हैं।
दही से रुद्राभिषेक करने से वाहन और संपत्ति की प्राप्ति होती है।
धन वृद्धि और नौकरी में तरक्की के लिए शहद और घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
सुंगधित जल से अभिषेक करने से रोग दूर होते हैं।
संतान प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन दूध से अभिषेक करना चाहिए।
सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'