आज गुरु पुष्य नक्षत्र पर करें पीली चीजों का दान
22-Feb-2024 1:00:34 pm
538
- नया काम शुरू करने पर मिलेगा शुभ फल
इंदौर। हिंदू धर्म व ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान यदि कोई काम शुरू किया जाता है तो इस काम सफलता जरूर मिलती है। इस शुभ योग के दौरान नई चीजें जैसे आभूषण, संपत्ति या वाहन खरीदने का शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज 22 फरवरी 2024 को गुरु पुष्य नक्षत्र है, यह खास संयोग गुरुवार के दिन ही निर्मित हो रहा है, इसलिए इसे काफी शुभ माना जाता है।
गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान आज नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करना शुभ होता है। यदि आप आज वाहन या आभूषण खरीदते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा Guru Pushya Nakshatra के दौरान पीली चीजों का दान करना चाहिए। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, गुरु पुष्य नक्षत्र में पीली चीजों का दान करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और जातक की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान न करें ये काम-
इन शुभ संयोग के दौरान कोई भी नकारात्मक काम न करें।
किसी से झगड़ा या मारपीट ना करें। अपनी वाणी पर काबू रखें।
शराब या मांसाहारी भोजन का सेवन न करें। इस दौरान जीव हत्या से बचें।
ये उपाय जीवन में लाएंगे समृद्धि-
गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन सूर्य को हल्दी मिश्रित जल से अर्घ्य देना चाहिए। गुरु और सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान दान का महत्व है। इस शुभ संयोग के दौरान पीली चीजों जैसे पीले रंग के कपड़े, चने की दाल, बेसन की मिठाई आदि का दान गरीबों को करना चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थी को शिक्षण सामग्री का दान में दे सकती हैं।
देवगुरु बृहस्पति को मजबूत करने के लिए पुखराज धारण करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह स्थिति प्रबल होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'