धर्म समाज

कृषि के लिए सुखद होगा संयोग, कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायक होगा

रायसेन। ग्रहों का राशि परिवर्तन मानव जीवन पर सीधा असर डालता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को गणित, बुद्धि और चतुरता के कारक ग्रह माना जाता है। उसी तरह शुक्र देव को भौतिक, सुख, भोग-विला, कला-प्रतिभा और रोमांस का कारक ग्रह माना गया है। महाशिवरात्रि के त्यौहार के एक दिन पूर्व सात मार्च को बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि दोनों ग्रहों के एक साथ राशि परिवर्तन का कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक व शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। सभी राशियों पर असर होगा।मिथुन समेत अन्य 4 राशियों के लिए शुभफलदायी होगा।
इन राशियों के लिए अति शुभ-
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद ही खास हो सकता है। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। भौतिक सुख में विस्तार होगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है। बुध और शुक्र की राशि परिवर्तन से सिंह राशि वाले लोगों के जीवन से सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उनको राहत मिल सकती है। कन्या राशि वाले लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
जीवन में बदलाव-
वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी या कारोबार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उनको नौकरी मिल सकती है। तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है। जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए शुभकारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh