धर्म समाज

गुरुवार के दिन जरुर करें ये उपाय, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

गुरुवार का दिन बेहद विशेष माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है, उनका विकास रुक जाता है।
इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से गुरु की दशा में सुधार होता है। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं-
भगवान विष्णु के समक्ष जलाएं दीपक-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। फिर भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और पूजा के बाद उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। ध्यान रहे कि बाती कलावे की हो। ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होंगे। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगा।
अपने गुरु से लें आशीर्वाद-
ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन अपने गुरु का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। यह किसी के खराब समय के लिए वरदान की तरह साबित हो सकता है। ऐसे में इस दिन अपने गुरु से मिलें या फिर फोन में बात करके उनका आशीर्वाद लें, जो लोग ऐसा करते हैं उनके कार्य में तरक्की होती है। साथ ही मनचाही नौकरी मिलती है।
गुरुवार को करें यह काम-
गुरुवार के दिन दूध और केसर की खीर बनाएं। इसके बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु को भोग लगाएं। फिर पूरे परिवार के साथ बैठकर खाएं, जो लोग यह उपाय करते हैं उनके रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। साथ ही जीवन सुखी और समृद्ध रहता है।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh