खरमास के दिनों में इन चीजों का दान माना गया है शुभ
22-Mar-2024 4:24:53 pm
415
सनातन धर्म में खरमास के दिनों को बेहद ही खास माना जाता है इस दौरान किसी भी तरह का शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है इस बार खरमास का आरंभ 14 मार्च से हो चुका है।
जो कि 13 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि खरमास के दिनों में किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है और इससे आप पुण्य को प्राप्त कर सकते हैं तो आइए जानते हैं।
खरमास में करें इन चीजों का दान-
ज्योतिष अनुसार खरमास के दिनों में बर्तन का दान करना शुभ माना जाता है ऐसा करने से कलह क्लेश से छुटकारा मिल जाता है। आप इस दौरान पीतल के बर्तनों का ही दान करें। ऐसा करने से कुंडली का गुरु मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है। खरमास में वस्त्रों का दान करना भी शुभ माना गया है इससे कंगाली का सामना भी नहीं करना पड़ता है साथ ही भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है।
खरमास के दिनों में आप चाहे तो गुड़ का भी दान कर सकते हैं इससे समाज में मान सम्मान बढ़ता है और परेशानियां दूर रहती है। इसके अलावा इस दौरान केसर का दान करना भी उत्तम माना जाता है इससे कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर हे जाती है साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती है। खरमास के दिनों में कस्तूरी का दान करना अच्छा होता है इससे संतान संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाता है और जीवन में खुशहाली आती है।