धर्म समाज

देशभर में होलिका दहन आज, जानिए...पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जाता है इस बार यह पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।
इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि 24 मार्च दिन रविवार यानी की आज किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन हमेशा ही शुभ मुहूर्त में करना अच्छा होता है आज होलिका दहन के दिन भद्रा लगी हुई है ऐसे में भद्रा काल में भूलकर भी होलिका दहन न करें। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त-
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो चुकी है जो कि 25 मार्च दिन सोमवार यानी कल होली के दिन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
ऐसे में होली का त्योहार 25 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा और होलिका दहन 24 मार्च दिन रविवार यानी आज किया जाएगा। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक मिल रहा है होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh