धर्म समाज

कई शुभ योगों में पूजा-पाठ करने से होगी कई गुना फल की प्राप्ति

  • रंग पंचमी पर बन रहे शुभ योग
हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रंग पंचमी को खास माना गया है जो कि भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा की पूजा अर्चना को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी मनाई जाती है। इस बार रंग पंचमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा।
देशभर में यह पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन सूखे रंग से होली खेली जाती है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी के दिन देवी देवता धरती पर होली खेलने आते हैं। इस बार की रंग पंचमी बेहद ही खास होने वाली है क्योंकि इस दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है जिसमें सिद्धि योग भी शामिल हैं माना जाता है कि इन शुभ योगों में अगर पूजा पाठ और शुभ कार्य किए जाए तो दोगुना फल मिलता है, तो आज हम इसी के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
रंग पंचमी पर बन रहे शुभ योग-
ज्योतिष अनुसार रंग पंचमी पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो कि रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस योग में पूजा पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। सिद्धि योग को शुभ कार्यों के लिए भी श्रेष्ठ माना गया है इसके बाद व्यतिपात योग का भी निर्माण हो रहा है। रंग पंचमी के दिन रवि योग निर्मित हो रहा है।
जो कि रात 10 बजकर 3 मिनट से हो रहा है और 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा तैतिल करण योग 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा 30 मार्च को शिव संध्याकाल 9 बजकर 13 मिनट तक नंदी पर विराजमान रहेगा। इस दौरान शिव पूजन करना लाभकारी माना जाता है इसके अलावा शुभ कार्यों को करने से सफलता हासिल होती है।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh