जानिए...फाल्गुन मास-2025 के व्रत त्योहार और विवाह शुभ मुहूर्त
13-Feb-2025 3:45:49 pm
1397
हिंदू पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन 13 फरवरी दिन गुरुवार यानी आज से आरंभ हो चुका है और इसका समापन 14 मार्च को हो जाएगा। फाल्गुन मास को आम बोलचाल की भाषा में फागुन कहा जाता है। ये महीना रंगों का होता है। इस महीने प्रकृति की निराली छटा देखने को मिलती है। इसी महीने हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होली भी मनाया जाता है।
फाल्गुन मास 2025 के व्रत त्योहार-
16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती
21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 - फाल्गुन अमावस्या
1 मार्च 2025 - फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
3 मार्च 2025 - विनायक चतुर्थी
10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी
11 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत
13 मार्च 2025 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च 2025 - होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण
विवाह शुभ मुहूर्त-
फरवरी: 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 25
मार्च: 3, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14.