धर्म समाज

इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर जानिए किन - किन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर

सूर्य ग्रहण की घटना को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। जब सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है तो इसका मेष से लेकर मीन राशि तक में प्रभाव देखा जाता है।  साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है। साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान दो बड़े ग्रह अस्त रहेंगे। जानिए ग्रहों की स्थिति और 2021 के आखिरी सूर्य ग्रहण की तारीख- हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर 2021, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा। इस साल दो सूर्य ग्रहण के बने हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगा था। अब साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा।


सूर्य ग्रहण में मान्य होगा सूतक काल

04 दिसंबर 2021 को लगने वाले सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है।

सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति

सूर्य ग्रहण के ठीक अगले दिन यानी 5 दिसंबर को मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। यानी मंगल ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इस दौरान चंद्रमा और बुध अस्त रहेंगे। जबकि राहु और केतु वक्री रहेंगे। इस दौरान वृषभ राशि में राहु, तुला में मंगल, वृश्चिक में केतु, चंद्रमा, बुध और सूर्य, धनु में शुक्र, मकर में शनि और कुंभ में गुरु रहेंगे।

चार ग्रहों की युति का इस राशि पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में चार ग्रहों की युति रहेगी। इस दौरान सूर्य और बुध, बुधादित्य योग बनाएंगे। लेकिन चंद्रमा और केतु से ग्रहण योग भी बनेगा। वृश्चिक राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इस दौरान इस राशि वालों को धन और सेहत के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image