दत्तात्रेय जयंती कल
17-Dec-2021 12:49:54 pm
695
- ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का रूप हैं भगवान दत्तात्रेय
नई दिल्ली। सनातन धर्म में दत्तात्रेय पूर्णिमा या दत्ता पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व है। यह मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि जो इस बार 18 दिसंबर, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन त्रिगुण स्वरुप यानि ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव तीनों का सम्मलित स्वरूप दत्तात्रेय की पूजा का विधान है। दक्षिण भारत सहित पूरे देश में इनके अनेक प्रसिद्ध मंदिर भी हैं। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा को भगवान दत्तात्रेय के निमित्त व्रत करने व दर्शन-पूजन करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा भगवान विष्णु और शिवजी की कृपा से मनुष्य के बिगड़े काम बन जाते हैं।