वास्तु शास्त्र के अनुसार लगाएं पेड़ - पौधे
22-Dec-2021 12:46:57 pm
833
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घने पेड़ों को किस दिशा में लगाना चाहिए। पेड़-पौधे मनुष्य के सच्चे दोस्त होते है व इनका आस-पास होना बहुत शुभ माना जाता है।वास्तु शास्त्र में पेड़ों की दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसके अनुसार ऊँचे और घने पेड़ों को दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए और इन्हें घर की दीवार से थोडा दूर लगाना चाहिए, जिससे उन्हें पर्याप्त सूर्य का प्रकाश मिल सके.पहले से उपस्थित पेड़ों को कभी नहीं काटना चाहिए बल्कि उनकी देख रेख करनी चाहिए।