सोशल मीडिया

नेहूप्रीत इन दिनों लव सिटी में एंजॉय करती आई नजर , देखें तस्वीरें

सेलिब्रिटी जोड़ी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इन दिनों लव सिटी पेरिस में हैं। कपल ने कुछ दिन पहले ही इस ट्रिप से अपनी तस्वीरें शेयर की थी। वहीं अब कपल ने एक-दूजे संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कपल ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया। सामने आईं तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

                                                   

'नेहूप्रीत' की इन तस्वीरों को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि उन पर City of Love पेरिस का रंग चढ़ गया है। एफिल टावर के सामने नेहूप्रीत एक-दूजे के प्यार के खुमार में खोए दिख रहे हैं।तस्वीरों में नेहा रोहन एफ‍िल टावर के नजदीक बने पुल पर खड़े होकर लिपलाॅक करता दिख रहा है। लुक की बात करें तो  नेहा ब्लैक ब्रालेट और रेड पैंट में स्टनिंग दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग रेड ओवरकोट कैरी किया है।

                                                 

इस दौरान नेहा ने बेज ब्लैक हील्स कैरी किए हैं। वहीं रोहन क्रीम कलर के कपड़े, ब्लैक पगड़ी और ब्लैक बूट्स में रोहनप्रीत हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा-'प्यार का शहर पेरिस सुंदर दिखता है! लेकिन केवल तभी जब आप आस-पास हों, मेरे प्यार के बिना नहीं!'

                                                

वहीं रोहन ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-'जितना लोग एफिल टॉवर से प्यार करते हैं! उससे कहीं ज्यादा मैं आपको प्यार करता हूं।' फैंस रोहन और नेहा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर 2020 को नई दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं थीं। 

                                                

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh