एक्ट्रेस भाग्यश्री 9 जून को छत्तीसगढ़ में
12-May-2022 2:30:08 pm
622
झूठा सच @ रायपुर / जगदलपुर :- मैंने प्यार किया, त्यागी, हवस जैसी हिट मूवी में काम करने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री 9 जून को पहली बार बस्तर आने वाली हैं। दरअसल, भाग्यश्री जगदलपुर में आयोजित इंडियाज स्टार ब्यूटी अवार्ड में शामिल होने आ रही हैं। भाग्यश्री बॉलीवुड की पहली महिला एक्ट्रेस होंगी जो बस्तर पहुंचेंगी। इसके साथ ही भाग्यश्री ने वीडियो जारी कर इस इवेंट में शामिल होने की फैन्स को जानकारी दी है।