सोशल मीडिया

VIDEO : शाहरुख खान लंबे समय बाद स्टेज पर दिखे

मुंबई पुलिसकर्मियों के लिए होस्ट होने वाले इवेंट उमंग को कोरोना वायरस की वजह से कैंसिल करना पड़ा था। हालांकि 2022 में ऐसा नहीं हुआ। बीती रात मुंबई में बड़ी धूमधाम के साथ उमंग का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया और एक के बाद एक दमदार परफोर्मेंस दीं। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी लंबे समय के बाद स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। शाहरुख खान का डांस करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान को डांस करते देख फैंस भी झूम उठे हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image