फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का नया गाना 'डांस का भूत' का टीजर रिलीज
18-Aug-2022 4:22:59 pm
705
मुंबई: - रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म को लेकर निर्देशक अयान मुखर्जी काफी उत्साहित है। 'केसरिया' और 'देवा देवा के' बाद मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'डांस का भूत' का टीजर रिलीज किया है। इसके बाद अब गाना भी जारी किया जाएगा। रणबीर-आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे |