भारत पदक के लिए आज तीन- तीन खिलाड़ी मैदान में पर उतरेंगे
टोक्यो ओलंपिक :- आज भारत पदक की हैट्रिक लगा सकता है। आज तीन तीन खिलाड़ी पकद के लिए मैदान में उतरेंगे। सबसे ज्यादा उम्मीद नीरज चोपड़ा से हैं , जो भाला फेंक के फाइनल में हैं और गोल्ड के लिए उतरेंगे। इनका मुकाबला शाम 4.30 बजे होगा जिस पर देशभर की निगाहें लगी हैं। वहीं बजरंग पुनिया कास्य पदक के लिए भिड़ेंगे। इनका मुकाबला दोपहर 3.40 पर होगा। वहीं गोल्फ में महिला भारत की यंगगिस्ट गोल्फर अदिती अशोक मैदान में हैं अगर वो जीतती हैं तो गोल्ड के लिए दावेदार हो जाएंगी। बतादें कि आज ओलंपिक का अंतिम दौर है रविवार 8 अगस्त को ओलंपिक खेलों का समापन हो जाएगा। इस दौरान कुछ ही मुकाबले होंगे और इसलिए आपको चार सालों का लंबा इंतजार करना होगा।