खेल

बजरंग पुनिया ने जीता कुश्ती में कांस्य पदक

बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीत लिया है. उन्होंने कजाकिस्तान के रेसलर Daulet Niyazbekov को 8-0 से शिकस्त दी है. बजरंग की जीत के साथ भारत ने ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है. टोक्यो ओलंपिक में भारत 6 मेडल जीत चुका है. भारत ने लंदन ओलंपिक-2012 में भी 6 मेडल अपने नाम किया था.

जानते हैं बजरंग के बारे में सब कुछ-
नाम- बजरंग पूनिया
जन्म - हरियाणा, झज्जर
उम्र - 27
खेल - कुश्ती
वर्ल्ड रैंकिंग - 1
पहला ओलंपिक खेल - टोक्यो ओलंपिक-2020
प्रमुख उपलब्धियां
- रजत - विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, नूर-सुल्तान, 2019 (65 किग्रा)
- रजत - विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, बुडापेस्ट, 2018 (65 किग्रा)
- कांस्य - विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, हंगरी, 2013 (60 किग्रा)
- रजत - एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, अल्माटी, 2021 (65 किग्रा)
- रजत - एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, नई दिल्ली, 2020 (65 किग्रा)
- स्वर्ण - एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, शीआन, 2019 (65 किग्रा)
- कांस्य - एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, बिश्केक, 2018 (65 किग्रा)
- स्वर्ण - एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, नई दिल्ली, 2017 (65 किग्रा)
- रजत - एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, अस्ताना, 2014 (61 किग्रा)
- कांस्य - एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, नई दिल्ली, 2013 (60 किग्रा)
- स्वर्ण - कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट, 2018 (65 किग्रा)
- रजत - कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो, 2014 (61 KG)
- स्वर्ण - एशियन गेम्स, जकार्ता, 2018 (65 किग्रा)
- रजत - एशियन गेम्स, इंचियोन, 2014 (61 KG)

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh