खेल

टोक्यो ओलंपिक : भारत की 4x400 मीटर पुरुष रिले टीम ने बनाया एशियाई रिकॉर्ड

टोक्यो ओलंपिक :- भारतीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने नया एशिया रिकॉर्ड बनाया लेकिन वे शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में इस इवेंट के फाइनल के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सके। भारतीय टीम में मुहम्मद अनस, नोआह निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव और अमोज जैकोब थे जिन्होंने यहां टोक्यो स्टेडियम में सेकेंड हीट में 3:00.25 का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया।इटली (2:58.91) और नीदरलैंड (2:59.06) जो पहले हीट में दौड़े थे, इन्हें सबसे तेज हारने वाले का स्लॉट मिला।

पोलैंड 2:58.55 का समय लेकर सेकेंड हीट का विजेता बना जबकि जमैका 2:59.29 के समय के साथ दूसरे और बेल्जियम 2:59.37 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहा।अनस ने पहले लेग में 45.67 का समय लिया और दक्षिण अफ्रीका तथा कोलंबिया से आगे रहे। नोआह ने दूसरे लेग में 45.06 जबकि राजीव ने तीसरे लेग में 44.84 का समय लिया।जैकोब ने चौथे और और आखिरी लेग में पुरजोर कोशिश की और छठे स्थान से चौथे स्थान पर खत्म किया लेकिन फाइनल में पहुंचने से चूक गए।
ओवरऑल भारत आठ फाइनलिस्टों के बाद नौंवें स्थान पर रहा।भारतीय टीम ने 2018 एशियाई खेलों में कतर द्वारा सेट किए 3:00.56 समय को तोड़ा। कतर ने एशियाई खेलों में इस समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh