जिला ग्रंथालय अब प्रातः 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक अध्ययन हेतु खुलेगा
- रविवार को भी ग्रंथालय प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक खुला रहेगा
- सदस्यता शुल्क 500 रुपए प्रतिवर्ष निर्धारित किया गया
झूठा सच @रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर ओरियन फेरो अलॉयज के मालिक नितिन अग्रवाल के घर इनकम टैक्स की दबिश पड़ी है। अनुपम नगर स्थित घर और उरला स्थित प्लांट पर आईटी की टीम ने छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक नितिन अग्रवाल पर करोड़ो की टैक्स चोरी करने का आरोप है. जिसके आधार पर आज आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश दी है.सुबह करीब 6 बजे से ये छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। रायपुर के अनुपम नगर स्थित कारोबारी के घर में करीब 5 अधिकारी-कर्मचारी सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। वहीं 10 अधिकारी कर्मचारी उरला स्थित रायपुर ओरियन फेरो अलॉयज के ठिकानों पर जांच कर रहे हैं।
झूठा सच @ छत्तीसगढ़:- सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। इस वक्त सीएम भूपेश बघेल दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात कर रहे है. बता दें कि कल कांग्रेस हाईकमान ने साफ संकेत दे दिया है कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सत्ता की कमान को लेकर चल रही अंदरूनी रस्साकशी में हस्तक्षेप करते हुए पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं को आपसी मतभेद दूर करने को कहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल और सिंहदेव की हुई लंबी बैठक में सूबे के दोनों दिग्गजों के आपसी खींचतान पर लंबी चर्चा हुई। और कल बैठक के बाद राज्य प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भुपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सभी ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई बल्कि चर्चा का केंद्र छत्तीसगढ़ था |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के.सी.वेणुगोपाल से मिलने के बाद सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचे। नेताओं से मुलाक़ात के बाद सीएम रायपुर जा रहे हैं।
— Gyanendra Tiwari (ABP News) (@gyanendrat1) August 25, 2021
अब स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव भी वेणुगोपाल से मिलने पहुँचे हैं।
अब तक खबर यही है छत्तीसगढ़ की अलग-अलग योजनाओं पर चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/wAmP1hClQF
झूठा सच @रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में फिर एक बार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम देवा नायडू था, जो रामनगर इलाके का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात गंज क्षेत्र के राजपुताना होटल के पास कुछ युवक आये और वहां खड़े देवा नायडू के साथ विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से देवा नायडू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित को अस्पताल लेजाया जा रहा था, इस दौरान उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, आरोपी ऑटो से आये थे और हत्या की इस वारदात के बाद उसी ऑटो से फरार हो गए है।वहीं खम्हारडीह इलाके के शक्ति नगर में एक बदमाश नेे दो युवकों को मारा विवाद के दौरान चाकू मार दिया है। दोनो युवकों को मारने के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल गए।
झूठा सच @ रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य के सभी स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण काल में भी मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के चलते शालाओं के बंद रहने की अवधि 16 जून से 31 जुलाई तक कुल 38 शालेय दिवसों का भी पूर्व की तरह मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन स्कूली बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में वितरण किया जाएगा। सूखा राशन सामग्री का वितरण सुविधानुसार स्कूल में अथवा घर-घर पहुंचाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण के दौरान बच्चों या पालकों के मध्य सामाजिक दूरी बनाए रखी जाएगी। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
रायपुर :- पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश में परंपरागत व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर उन्हें एक बार फिर नवजीवन प्रदान करने के लिए बड़ी पहल की गई है। लोहारी, रजककारी, तेलघानी और चर्मशिल्प जैसे व्यवसाय हमारे ग्रामीण जनजीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। शहरीकरण, औद्योगीकरण और बाजारीकरण के दौर में इन व्यवसायों का महत्व धीरे-धीरे कम होता गया। दक्षता के बावजूद इनसे जुड़े लोग अपने परंपरागत कार्यों से दूर होते गए। जीवकोपार्जन के लिए रोजगार और आय का जरिया जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया, इसलिए वे दूसरे काम-धंधों को अपनाने लगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने इन व्यवसायों से जुड़े लोगों की यह विवशता पूरी संवेदनशीलता के साथ महसूस की और इन व्यवसायों को पुनर्जीवन देने का बड़ा फैसला लिया। आज भी ग्रामीण अंचलों में इन व्यवसायों में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसलिए राज्य सरकार की ओर से परंपरागत व्यवसायों को मदद देकर प्रोत्साहित करने के लिए चार बोर्डों छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड और छत्तीसगढ़ चर्मशिल्प विकास बोर्ड का गठन किया गया है।
झूठा सच @ राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण ने 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया है। इसमें उप निरीक्षक, स.उप निरीक्षक, प्र.आरक्षकों व आरक्षकों का स्थानांतरण शामिल है।
रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से AICC मुख्यालय के लिए रवाना हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक वहां कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाक़ात। बता दें कि कल कांग्रेस हाईकमान ने साफ संकेत दे दिया है कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सत्ता की कमान को लेकर चल रही अंदरूनी रस्साकशी में हस्तक्षेप करते हुए पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं को आपसी मतभेद दूर करने को कहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल और सिंहदेव की हुई लंबी बैठक में सूबे के दोनों दिग्गजों के आपसी खींचतान पर लंबी चर्चा हुई।
रायपुर:- शिक्षा संभाग बिलासपुर में विभिन्न विषयों के विभिन्न संवर्गाें में शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र पाए गए 929 अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी माध्यम के लिए 04 पद अंग्रेजी, 18 पद कला और 24 पद विज्ञान विषय तथा हिन्दी माध्यम के लिए अंग्रेजी विषय के ई संवर्ग हेतु 217 पद एवं टी.संवर्ग हेतु 89 पदों के लिए चयनित शिक्षकों का पदांकन आदेश जारी किया गया है। इसी तरह हिन्दी माध्यम जीव विज्ञान विषय के ई संवर्ग हेतु 136 पद एवं टी संवर्ग हेतु 78 पद, गणित ई संवर्ग हेतु 125 पद एवं टी. संवर्ग हेतु 98 पद एवं व्यायाम शिक्षक ई संवर्ग हेतु 107 पद एवं टी. संवर्ग हेतु 33 पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों का पदाकंन आदेश पृथक-पृथक तैयार कर अभ्यर्थियों के पते में भेजे जा रहे हैं। पदांकित शाला की सूची कार्यालय के वेबसाईट https://jdeducationbsp.webs.com एवं स्कूल शिक्षा की वेबसाईट www.eduportal.cg.nic.in में देखी जा सकती है। नियुक्ति आदेश किसी अभ्यर्थी को समय से नहीं मिलता है तो कार्यालय में पात्रता पत्र दिखाकर आदेश प्राप्त कर सकते है।
रायपुर :- राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज कान्फेडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली के महासचिव रणबीर सिंह ने भेंट की और राज्य में सेवारत एवं सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठन किए जाने का आग्रह किया। राज्यपाल ने उन्हें आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बोर्ड के गठन से अर्धसैनिक बलों तथा उनके परिजनों के पुनर्वास तथा पेंशन संबंधी सुविधाओं का लाभ आदि में सहायता मिलेगी तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बच्चों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर सकते है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आतंकी नक्सली तथा अन्य हमलों में शहीदों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 1 करोड़ रूपए तक बढ़ाई जाए। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा सेना की तर्ज पर अर्धसैनिक बल के जवानों को एक्स-सर्विसमैन का दर्जा देने के आदेश को छत्तीसगढ़ में लागू करने का आग्रह किया, जिससे उन्हें पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
झूठा सच @ छत्तीसगढ़ :- रायगढ़ में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। स्कूली छात्र को स्कूल में चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक छात्र 9वीं का स्टूडेंट था और आज क्लास में पढ़ाई करने के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान आरोपी युवक स्कूल में घुसा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद तत्काल छात्र को अस्पताल लेजाया गया। इलाज के दौरान छात्र को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना रामभाठा इलाके के कैलाश नाथ काटजू सरकारी स्कूल की है। मृतक छात्र की उम्र 13 थी।
बताया जा रहा हैं छात्र आज स्कूल पहुंचा था, तभी बाहर से दो युवक स्कूल कैंपस में घुस आये। इस दौरान दोनों युवकों में एक युवक छात्र कैलाश के साथ विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्र लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। फिलहाल हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। इधर घटना के बाद छात्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं इस मामले में रायगढ़ एडिशनएसपी ने एनपीजी को बताया कि, आरोपी युवक की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
दंतेवाड़ा : - लक्ष्य प्रतिस्पर्धा परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दंतेवाड़ा द्वारा 02 अगस्त 2021 से 16 अगस्त 2021 तक चयन परीक्षा हेतु आवेदन स्नातक अंतिम वर्ष व स्नातक के छात्र छात्राओं से ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से मंगाए गए। जिसमें कुल 1115 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसके निरंतर पूर्व निर्धारित चयन परीक्षा जो कि 25 अगस्त 2021 को समय सुबह 10%30 से दोपहर 1.00 बजे रखी गयी है, होनी है परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से छात्र दिए गए लिंक www.ignitedmindsias.com/chhattisgarh पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं, असुविधा की स्थिति में दिए गए नंबर 9752388303 पर फाट्सएप कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कोविड-19 की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों में समय से पूर्व पहुंचे।
रायपुर :- राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले अंतर्गत प्राकृतिक आपदा में मृत तीन व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर किया गया है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने अलग-अलग प्रकरणों में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें मगरलोड तहसील के ग्राम मड़ेली निवासी संतराम कमार की मृत्यु होने पर उनकी माता रामबाई को, नगरी तहसील के ग्राम आमगांव के जगदेव मरकाम की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी ज्योति मरकाम को तथा ग्राम मुकुंदपुर घोटुपारा के सौरभ मरकाम की मृत्यु होने पर उनके पिता सोमदेव मरकाम को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
Director and Editor : Varsha Yadav
Address : In Front Of Nagar Nigam Zone 4 Baijnathpara Raipur Chhattisgarh
Phone No. : 0771-4043695
Mobile No. : +91 74157 10379
Email : jhuthasachnews24052021@gmail.com
Copyright © 2020-2024. Jhutha-Sach | All Rights Reserved.