मुंबई: परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को दिल्ली में आप नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई की है। अब सगाई के बाद परिणीति पहली बार नजर आई हैं। रविवार शाम परिणीति को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में परिणीति कैजुअल लुक में नजर आईं।
फैंस के साथ ली सेल्फी
एयरपोर्ट पर उन्होंने व्हाइट टीशर्ट- डेनिम जीन्स के साथ ब्लेजर पहनी हुई है। इस लुक को उन्होंने ब्लैक हैंड बैग और ब्लैक गॉगल्स के साथ कम्पलीट किया है। परिणीति को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया, जहां उन्होंने एक- एक करके फैंस के साथ सेल्फी ली। इसके बाद वह अपनी कार की तरफ निकल गईं।
पैपराजी ने परिणीति को दी बधाई
एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने परिणीति को उनकी सगाई के लिए बधाई दी। वही एक मीडिया पर्सन ने उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछा, 'परी जी शादी कब है?" हालांकि उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन पैपराजी के बधाई देने पर हाथ जोड़ कर उनका धन्यवाद किया।
राघव ने पोस्ट कर परिणीति की तारीफ की
राघव चड्ढा ने अपने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'एक दिन, ये खूबसूरत लड़की मेरे जीवन में आई, जिसने मुस्कान, हंसी का साथ मेरी लाइफ में रौनक बढ़ा दी। कोई आश्चर्य नहीं कि हमारी सगाई एक ऐसा खुशी का अवसर था जहां खुशी के आंसू, हंसी, खुशी और मस्ती ने हमारे परिवार को और भी करीब ला दिया, खास तौर पर पंजाबी तरीके से'।
परिणीति ने बताया ब्रेकफास्ट के दौरान राघव से हुआ प्यार
अब परिणीति ने सोशल मीडिया पर सगाई की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी और राघव की लव स्टोरी के बारे में बताया। परिणीति ने लिखा, 'एक ब्रेकफास्ट किया और मैं समझ गई कि वो मुझे मिल गया है।
जो एक शानदार व्यक्ति, बेहद शांत और इंस्पाइरिंग होगा। जिसका ह्यूमर, सपोर्ट और सच्ची दोस्ती खुशी देने वाला है। वह मेरा घर है। हमारी इंगेजमेंट पार्टी एक एक सपने की तरह थी। एक ऐसा सपना जो प्यार, इमोशन, हंसी और बहुत सारे डांस से भरपूर था'। उन्होंने आगे लिखा कि उनका भी बचपन का सपना था उनकी फैरीटेल भी ऐसी हो। लेकिन उनके हिसाब से ये उससे भी बेहतर है।
सगाई में इमोशनल हो गई थीं परिणीति
परिणीति कि इन तस्वीरों में से एक में सगाई के दौरान परिणीति चोपड़ा इमोशनल होते हुए नजर आईं, वहीं राघव उनके आंसू पोछते दिख रहे हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में राघव- परिणीति एक दूसरे को गले लगाए हुए दिखाई दिए। एक अन्य फोटो में प्रियंका चोपड़ा राघव को तिलक लगा रही हैं।
सगाई में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की
दोनों की इंगेजमेंट सेरमनी काफी शानदार रही। कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित हुई। इस सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, पी चिदंबरम शामिल हुए। बहन परिणीति के इस खास दिन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से पहुंची थीं। साथ ही परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे।