चिरमिरी आमसभा को CM विष्णुदेव साय ने किया संबोधित
07-Feb-2025 2:02:43 pm
1296
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में निगम चुनाव के प्रचार के लिए एक बड़े दौरे पर निकले हैं। उनका आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें वे चिरमिरी, अंबिकापुर और बिलासपुर में जनसभाओं और रोड शो का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिरमिरी आमसभा को संबोधित किया।
चिरमिरी पहुंचने के बाद, वे अमरकुंज क्रीड़ा स्थल डोमन हिल में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में निगम प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। फिर CM विष्णुदेव साय अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे रोड शो करेंगे और फिर एक आम सभा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे अंबिकापुर में लोगों से मिलकर निगम चुनावों में जीत के लिए समर्थन की अपील करेंगे। जिसके बाद वे बिलासपुर जाएंगे, जहां आम सभा और रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में CM निगम प्रत्याशियों को जन समर्थन दिलाने के लिए जनता से संवाद करेंगे।
CM विष्णुदेव साय किसानों को 12 हजार करोड़ की राशि का भुगतान करेंगे। X में सीएम ने कहा, प्रिय किसान साथियों, जैसे कि हमने घोषणा की थी, धान खरीदी के आंकड़े आते ही आप सभी अन्नदाताओं को धान की अंतर की राशि का भी एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मोदी की गारंटी को फिर से पूरा करते हुए आप सभी के खातों में एकमुश्त लगभग 12 हजार करोड़ की राशि का भुगतान हो जायेगा। आपके श्रम को मिले इस सम्मान से ही प्रदेश का नगर और गांव खुशहाल होगा। आपसे आग्रह है कि नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों को कमल पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनायें।