विधानसभा में CM साय ने बस्तर पंडुम- 2025 के प्रतीक चिन्ह का किया विमोचन
12-Mar-2025 3:12:16 pm
1406
रायपुर। विधानसभा के समिति कक्ष में आज प्रदेश की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से "बस्तर पंडुम - 2025" के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान और प्रोत्साहन भी देगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक लता उसेंडी, विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे।