झूठा-सच

पलारी : भाजयुमो ने फूंका प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष का पुतला

पलारी@झूठा-सच :- पलारी स्थित साई मन्दिर चौक पर भाजयुमो ने कांग्रेसाध्यक्ष का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया. दरअसल मामला भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर लगे चारित्रिक आरोप का हैं जिसका विरोध कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला फूंका

 दिया.भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत के आव्हान में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील यदु और युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भोला वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर लगे चारित्रिक आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं.प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बना कर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है इसका पुरजोर विरोध भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल कर रही हैं |

इस अवसर पर प्रमुख भाजपा वरिष्ठ नेता योगेश चन्द्राकर वरिष्ठ नेता विपिन बिहारी वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा मण्डल महामन्त्री पवन वर्मा युवा मोर्चा जिला मंत्री संकेत वर्मा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरसिंह निर्मलकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि ध्रुव युवा मोर्चा महामन्त्री लोकेश यदु युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक वर्मा गौतम यादव चूड़ामणि साहू युवा मोर्चा मंत्री मनोज गिरी देवव्रत महेश्वर मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा नगर पंचायत सभापति ताजेन्द्र कन्नौजे सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष हेमू जलहरे कार्यालय मंत्री लक्की कन्नौजे युवा नेता जितेंद्र देवांगन पृथ्वी साहू उदय चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

संवाददाता  दुर्गेश्वर उर्फ़ संजू साहू 

 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh