झूठा-सच

भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गुंजन प्रजापति का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

  •  भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारणी में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष  
  • भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने दी पदाधिकारियों को बधाई किया राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद

झूठा सच @ रायपुर:-  भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ भाजयुमो में हर्ष व्याप्त हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गुंजन प्रजापति को बधाई व शुभकामना देते हुए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय कार्यकारणी में प्रतिनिधित्व देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया हैं। 



भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गुंजन प्रजापति शनिवार शाम राजधानी रायपुर पहुंचे जहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गुंजन प्रजापति का स्वागत किया एवं जेल रोड, अवंतीबाई चौक, अशोका टॉवर चौक, दिशा कालेज चौक, शंकर में पुष्प वर्षा कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अंत में शंकर नगर में एक सभा कर स्वगत सम्मान कर राष्ट्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व देने आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया साथ थी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।



भाजयुमो नेता रितेश गुप्ता, टेकेश्वर जैन, दीपिका सोरी, चिंटू राजपाल, वैभव बैस, हेमंत सेवलानी, अमित मैशेरी, उमेश घोरमोड़े, सौरभ जैन, विपिन साहू, अजय सोनी, अनुराग चौबे, निशा चौबे, मणि भास्कर सहित, सुनिधि पांडेय, प्रणय तिवारी, तुषार चोपड़ा,  भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी और भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, अनिमेष कश्यप, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, ओंकार बैस, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुभाष अग्रवाल, राम प्रजापति, संजय सोलंकी, राजेश साहू सहित भाजयुमो रायपुर जिला के पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh