झूठा-सच

BREAKING NEWS : भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन बैठक का आज होगा समापन

झूठा सच @रायपुर/जगदलपुर :- भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन बैठक का समापन आज होगा। जिसके बाद धरमपुरा स्थिति कृष्णा गार्डन में भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी व नेता शामिल होंगे निर्धारित कार्यक्रम के मुताबित आज दोपहर 12 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय,भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन ,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम,सरोज पाण्डेय,सांसद मोहन मंडावी ,विधायक बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर, महामंत्री नारायण चंदेल,भूपेन्द्र सवन्नी,किरण देव, ,प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व महामंत्री ड़ॉ. सुभाउ कश्यप, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी,महेश गागड़ा, जिला प्रभारी लोकेश कावडिया, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, निवास राव मद्दी, कमलचंद भंजदेव सहित प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में बस्तर संभाग के सात जिलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh