औचक निरीक्षण में निगम अमले को मिला दो किलो प्लास्टिक, 27 सौ रुपए जुर्माना
30-Dec-2021 10:42:08 pm
868
झूठा-सच @रायपुर .स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत वार्डों साफ-सफाई रखने व गंदगी न करने के लिए निगम अमले द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। गुरुवार को जोन छह के वार्ड पार्षद, जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, स्वच्छ सर्वेक्षण नोडल अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक ने व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिद्धार्थ चौक से संतोषी नगर तक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक, डस्टबिन नहीं रखने एवं गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई। निगम अमले ने दुकानों से दो किलो प्लास्टिक जब्त किया। साथ ही दुकानदारों पर 2700 रुपए जुर्माना किया।