झूठा-सच

नीरज यादव बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष

छत्तीसगढ़/ राजनांदगाँव :- भारतीय जनता युवा मोर्चा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को हुई। जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने छुरिया क्षेत्र के ग्राम मातेखेड़ा के निवासी नीरज यादव को अपनी टीम में कोषाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।नीरज यादव को यह जिम्मेदारी मिलने से छुरिया,कुमर्दा,अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र सहित राजनांदगाँव जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सुदूर अंचल के छोटे से गाँव मातेखेड़ा के युवा नीरज यादव को संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिया जाना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

यह पहला मौका है जब छुरिया क्षेत्र के युवा नेता को कोषाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जवाबदारी मिली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर नीरज यादव ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुवात की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक के पद पर रहते हुए उन्होंने जिले के छात्रों के हितों के लिए संघर्ष किया। वर्ष 2016 में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले में नीरज यादव को जिला प्रशिक्षण प्रमुख बनाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की जवाबदारी सौंपी। इसके पूर्व नीरज यादव भाजपा मंडल छुरिया में मंत्री पद का निर्वहन भी कर चुके है । आज संगठन द्वारा कोषाध्यक्ष का पद मिलने पर नीरज यादव को लगातार बधाई संदेश देने का दौर जारी है।उनकी नियुक्ति पर भाजपा मंडल छुरिया,कुमर्दा, चौकी के सभी कार्यकर्ताओं नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

मूलतः किसान परिवार से नाता रखने वाले नीरज यादव लगातार क्षेत्र के छात्रों,युवाओं एवं किसानों की आवाज बनकर उभरे है। कम उम्र में राजनीतिक सक्रियता एवं अपने मिलनसार, कुशल व्यवहार की वजह से उन्हें यह पद मिला है। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर नीरज यादव ने भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों नेताओं के प्रति आभार जताया है एवं पार्टी द्वारा किये गए विश्वास पर खरा उतरने की बात कही है। नीरज यादव वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित है। नीरज यादव का मानना है कि देश के युवाओं के बिना देश का विकास संभव नहीं है, राजनीति में युवाओं की भागीदारी से ही हमारा देश विकास की गाथा गढ़ पायेगा

 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh