हिंदुस्तान

भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

झूठा सच @ रायपुर :-  दिल्ली भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अपने तीन निगम पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के इस कदम को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले पार्टी में सफाई अभियान के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से रविवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार, तीन निगम पार्षदों संजय ठाकुर, रजनी पांडेय और पूजा मदान को उनके खिलाफ बढ़ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।  संजय ठाकुर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सहदुलजाब वार्ड से पार्षद हैं। रजनी बब्लू पांडेय न्यू अशोक नगर वार्ड से पार्षद हैं, जो कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तहत आता है। 

पूजा मदान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुखर्जी नगर वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं। आदेश गुप्ता की ओर से तीनों निगम पार्षदों को भेजे गए पत्र में गया है कि आपको यह सूचित किया जाता है कि आपके खिलाफ जनता की अत्याधिक आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण आपको 6 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी की साधारण सदस्यता से निलंबित किया जाता है। आपको अनेक बार इस बारे में अवगत करा कर अपने भ्रष्टाचारी व्यवहार को ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन आपके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। अत: आपको तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। गौरतलब है कि 272 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब बस कुछ माह शेष बचे हैं। ऐसे में अपनी छवि सुधारने के लिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर भाजपा अपने सभी पार्षदों को कड़ा संदेश देना चाहती है। बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अंतर्गत 104-104 सीटें आती हैं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के तहत 64 सीटें हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh