19 सितंबर को नई संसद में कामकाज शुरू हो जाएगा : PM नरेन्द्र मोदी
18-Sep-2023 2:51:15 pm
822
नई दिल्ली। 19 सितंबर से विशेष सत्र का शेष हिस्सा नए संसद भवन में शिफ्ट हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 और G-20 समिट की सफलता का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तंज भी कसा। पीएम मोदी ने सभी सांसदों से संसद की चर्चा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ‘रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है, करते रहिए… जीवन में कुछ पल ऐसे भी होते हैं जो उमंग से भर देते है, विश्वास से भर देते हैं। मैं इस छोटे सत्र को उस रूप में देखता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि ये सही है कि संसद का ये सत्र छोटा है लेकिन समय के हिसाब से ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र है।सद के विशेष सत्र से पहले पत्रकारों से बातचीत में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 और जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का सामर्थ्य पूरी दुनिया ने देखा। पीएम ने कहा कि मून मिशन की सफलता चंद्रयान-3, हमारा तिरंगा फहरा रहा है। शिव शक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है।
तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जी-20 में भारत इस बात के लिए हमेशा गर्व करेगा कि हम ग्लोबल साउथ की आवाज बनें। अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता और जी-20 में सर्वसम्मति से डिक्लेरेशन ये सारी बातें भारत के उज्ज्वल भविष्य के संकेत दे रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र छोटा है मगर समय के हिसाब से यह बहुत बड़ा है। यह ऐतिहासिक निर्णयों का यह सत्र है।