हिंदुस्तान

अजित पवार ने पेश किया महाराष्ट्र का 11वां बजट

  • चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने आज दोपहर राज्य का 11वां बजट पेश किया। महायुति सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। सबसे पहले राज्य विधानसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में जीत पर बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि बजट में राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत चालीस लाख करोड़ रुपये का निवेश और पचास लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र के विकास केंद्र रूप में विकसित किया जा रहा है और 2047 तक इसकी अर्थव्यवस्था 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
पवार ने कहा कि पालघर जिले में स्थित वधवन पोर्ट 2023 तक चालू हो जाएगा। इसके पास मुंबई का तीसरा हवाई अड्डा और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का स्टेशन प्रस्तावित है। राज्य के वित्त मंत्री ने कहा कि शिरडी हवाई अड्डे पर जल्द ही नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अगले महीने से घरेलू उड़ाने शुरू होंगी। 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है और परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा। 
राज्य के वित्त मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में नई स्वास्थ्य और वरिष्ठ नागरिक नीति लागू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाया जाएगा, जहां से छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों की कैद से भागने की योजना बनाई थी। 
लॉजिस्टिक्स नीति-2024 की घोषणा-
वित्त मंत्री अजित ने विधानसभा में कहा कि राज्य की ‘लॉजिस्टिक्स नीति-2024’ की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से 10 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में समर्पित लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। परियोजनाओं को दिए जाने वाले विशेष प्रोत्साहन और सुविधाओं से लगभग 5 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।
5,56,379 करोड़ के उत्पादों का निर्यात
अजित पवार ने विधानसभा में बताया कि साल 2023-24 में कुल 5,56,379 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया। साल 2024-25 में नवंबर 2024 तक कुल 3,58,439 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image