हिंदुस्तान

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा गया

नई दिल्ली:- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया गया है। अब खेल रत्न पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ‘मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि ‘उनकी भावना का सम्मान करते हुए  खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है। अब इसी नाम से पुरस्कार दिए जाएंगे।


 

Leave Your Comment

Click to reload image