हिंदुस्तान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण

मध्यप्रदेश :- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इंदौर में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और ग्वालियर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण करके मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। रीवा में ध्वजारोहण विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम करेंगे। 

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan hoists the national flag at CM residence in Bhopal, on #IndependenceDay pic.twitter.com/J4MEKmdiXg

— ANI (@ANI) August 15, 2021

 

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और बीस जिलों में कलेक्टरों को अधिकृत किया है। मंत्रियों में विजय शाह सतना, जगदीश देवड़ा उज्जैन, बिसाहूलाल सिंह मंडला, यशोधरा राजे सिंधिया देवास, भूपेंद्र सिंह सागर, मीना सिंह मांडवे सीधी, कमल पटेल छिंदवाड़ा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेंद्र प्रताप सिंह होशंगाबाद, विश्वास सारंग विदिश, डॉ.प्रभुराम चौधरी सीहोर, डॉ.महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, प्रेम सिंह पटेल बुरहानपुर, ओम प्रकाश सकलेचा सिवनी, उषा ठाकुर खंडवा, अरविंद भदौरिया रायसेन, डॉ.मोहन यादव राजगढ़, हरदीप सिंह डंग बालाघाट, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आलीराजपुर, भारत सिंह कुशवाह मुरैना, इंदर सिंह परमार झाबुआ, राम खेलावन पटेल शहडोल, राम किशोर कांवरे उमरिया, बृजेंद्र सिंह यादव शाजापुर, सुरेश धाकड़ दतिया और ओपीएस भदौरिया रतलाम में ध्वजारोहण करके मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। अन्य जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image