Tokyo Paralympics Opening Ceremony: टेक चंद होंगे भारत के ध्वजवाहक, 163 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
24-Aug-2021 4:38:04 pm
1926
झूठा-सच @ टोक्यो । Tokyo Paralympics 2021 का उद्घाटन भारतीय समय के अनुसार बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. जिसमे भाला फेंक खिलाड़ी टेक चंद भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय ध्वजवाहक होंगे। इस पैरालिम्पिक्स नौ स्पर्धाओं में 54 भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे। इस पैराओलिंपिक में 22 खेल प्रतियोगिताओं के लिए 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
भारत का पैरालंपिक में अब तक का सफर
भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था और तब से इन खेलों में कुल 12 पदक जीत चुका है। अगर भारत उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल करता है तो इस बार पदक तालिका में शीर्ष 25 में जगह बना सकता है।
Almost #OpeningCeremony time!! ✨@ParalympicIndia @Paralympics @Tokyo2020 @Tokyo2020hi @DeepaAthlete #Tokyo2020 #TokyoParalympics #Tokyoparalympics2020 pic.twitter.com/f7tS7t9yMh
— Arhan Bagati (@IamArhanBagati) August 24, 2021